मनासा। जगतगुरु तत्त्वदर्शी रामपाल जी महाराज का 23 जुलाई 2023 को नीमच जिले की मनासा तहसील के भाटखेड़ी नाके के पास पद्मावती पैलेस में सत्संग हुआ। संत रामपाल जी महाराज का उनके अनुयायियों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सत्संग का आयोजन किया गया। संत रामपाल जी महाराज अपने सदग्रंथों से सैकड़ों प्रमाण दिखाकर अपने निजी घर सतलोक से परिचित करवा रहे हैं, जो अपने घर को भूल चुके है वहां पर अनंत सुख है, और वहां पर ना जन्म है, ना मृत्यु है वह अमरलोक है। संत रामपाल जी महाराज जी का उद्देश्य है कि जाति, मजहब की दीवार को समाप्त कर भाईचारे का बीज प्रफुल्लित किया जाए, जिससे लोग लड़े नहीं आपस में प्रेम पूर्वक रहे।
जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर रहे हैं। दहेज मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत अभियान से लाखों लोग नशें को छोड़कर सुखमय जीवन जी रहे हैं और दहेज के नाम पर बेटियों को प्रताड़ित किया जाता है। अब संत रामपाल जी महाराज के मिशन से जुड़कर अपनी बेटियों का दहेजमुक्त विवाह कर रहे हैं और बेटियां सुखमय जीवन व्यतीत कर रहीं हैं। संत रामपाल जी महाराज ऐसा मानव समाज तैयार कर रहे है, जो किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करके सबको न्याय दिलाएगा, छोटा-बड़ा अमीर-गरीब की खाई को मिटाएगा, आसपास के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर विशाल सत्संग में भाग लिया। वही मौजूद रहे भगत सुरेंद्र दास, प्रकाश दास, भरत दास, कमलेश दास ने संत रामपाल जी महाराज जी के मुख्य उद्देश्य बताए।