BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 7:26 pm
KHABAR : मुस्लिम समुदाय ने निकाला अलम ओर छड़ी का जुलूस, कल रात निकलेगा ताजियों का जुलूस, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली । नगर में बुधवार शाम को मुस्लिम समुदाय ने छड़ी मुबारक और अलम का जुलूस निकाला।
स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगो ने मोहर्रम की तैयारी करते हुए शाम 6 बजे अंजुमन मदरसा से अलम, छड़ी मुबारक (मेहंदी) का जुलूस प्रारंभ किया। जुलूस नगर के मुख्य पारंपरिक मार्गों पिंजार पट्टी, चौधरी मोहल्ला, अहिंसा पथ, बापू बाजार, होता हुआ रात दस बजे करीब बड़ी मस्जिद इमामबाड़ा पहुंचा जहां दरूद फातिहा के साथ जुलूस का समापन हुआ। 
जुलूस के दौरान अंजुमन कमेटी सदर डॉ रईस खान ने बताया कि अंजुमन कमेटी द्वारा नगर में दो ताजिये कारीगर अशरफ शाह व शराफत शाह के परिजनों द्वारा बनवाये जा रहे हैं। शुक्रवार रात व शनिवार को दिन में ताजियों का जुलूस अपने परम्परागत मार्गो से निकलेगा।
नायब सदर शौकत नीलगर ने सभी अवामी हजरात से अपील की हैं कि अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें। छड़ी जुलूस के दौरान अंजुमन कमेटी खजांची जमील अब्बासी, मुस्ताक मंसूरी, हसन इमाम गुड्डु सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
जुलुस के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस द्वारा माकूल व्यवस्था की गई। जुलूस समापन के बाद अंजुमन कमेटी ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर शुक्रिया अदा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE