कुकडेश्वर। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खानखेड़ी में शनिवार को देर शाम एक 25 वर्षीय युवक ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पिता मुकेश नागदा उम्र 25 वर्ष दिन में अपने घर में अकेला था, तभी युवक ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। जब पड़ोसियों ने युवक को इस हाल में देखा तो एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों युवक का शव पीएम के लिए मनासा अस्पताल लाए। मृतक सचिन का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया।