कसरावद। मणिपुर में जारी हिंसा के चलते देश प्रदेश ही नही सम्पूर्ण विश्व मे कड़ी निंदा हो रही है। दो समुदायों की इस आग की लपटें पूरे विश्व मे देखी जा रही है। सिड्यूल ट्राइब को लेकर कुकी समुदाय द्वारा विरोध और उसके बाद मैतेई समुदाय के पुरुषों द्वारा कुकी समुदाय की दो महिलाओं की नग्न परेड और यौन शोषण के बाद हिंसा थमने का नाम नही ले रही। वही आदिवासी समुदाय के लोग इस मामले में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर सीधा-सीधा हमला कर सारी फसाद की जड़ बता रहे है और दोषियों को फांसी की सजा के साथ सत्तारूढ़ भाजपा से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर खरगोन जिले की कसरावद तहसील मुख्यालय पर रैली के माध्यम से आक्रोश देखा गया। आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस की ओर से शनिवार शाम साढ़े सात बजे मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ कि गई बर्बरता को लेकर कैंडल मार्च रैली निकाली गई। जहां नया बस स्टैंड से विजय स्तंभ चौराहे तक निकाली गई ।