BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 1:56 pm
KHABAR : एक दिन में डेढ़ हजार से अधिक युवाओं को रोजगार, सांसद अनिल फिरोजिया ने किया था मेगा जॉब फेयर का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने एक बड़ी पहल करते हुए जॉब फेयर का आयोजन करवाया। जिसमे 5000 से अधिक युवाओ ने पंजीकरण करवाकर भाग लिया जिनमे से करीब डेढ़ हजार युवाओं को नौकरी का ऑफर मिला है। सांसद ने इस कार्यक्रम से खुश होकर जल्द ही और नई कंपनियों में बात कर युवाओं को अन्य जॉब दिलाने की बात कही है।


उज्जैन में रविवार को बड़ी संख्या में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा लड़के लड़कियां चिंतामन रोड स्थित अथर्व होटल पहुंचे थे। मौका था सांसद अनिल फिरोजिया की अनुकरणीय पहल का जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया था। इस आयोजन में करीब 1500 युवाओं को रोजगार मिला है। आयोजन में करीब 60 कंपनियो ने भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय कम्पनी भी शामिल थी। करीब 5000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन सुबह फेयर की जानकारी मिलते ही। 7000 से अधिक युवा पहुंच गए। सभी का अलग अलग कंपनियों ने इंटरव्यू लिया युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार विभिन्न पदों के लिए चयनित भी कर लिया है। चयनित युवाओं को सांसद फिरोजिया ने अपने हाथों से ऑफर लेटर देकर नौकरी के लिए शुभकामना दी। 


युवाओं ने नौकरी मिलने पर सांसद फिरोजिया को धन्यवाद देकर आभार माना। खास बात यह भी रही कि जॉब फेयर में करीब 3000 अन्य युवा युवा भी पहले चरण में सिलेक्ट हुए हैं, जिससे उन्हें भी नौकरी मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। आयोजन में विशेष रूप से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल भी पहुचे और उन्होंने भी युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।सांसद फिरोजिया ने बेरोजगारों को नौकरी आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए रोजगार लोक वेबसाइट भी लांच की है। इस वेबसाइट के जरिए युवा कभी भी अपना आवेदन कर सकते हैं वेबसाइट के जरिए कंपनियां उन्हें जरूरत पड़ने पर नौकरी का ऑफर दे सकती है। सांसद फिरोजिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर हाथ में काम देने के लिए प्रयासरत हैं उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने जॉब फेयर का आयोजन किया है। मेगा जेब मेगा जॉब फेयर में जिस तरीके से युवाओं को रोजगार मिला है। युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़े इसीलिए रोजगार लोक वेबसाइट भी लांच की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE