नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष पर विजया मित्र मंडल द्वारा 21वी पैदल कावड़ यात्रा नीमच से नीलकंठ महादेव द्वारा तक 13 अगस्त रविवार को बैंड बाजों एवं शंकर भगवान के विभिन्न कर्णप्रिय मधुर भजन कीर्तन के साथ निकाली जाएगी जिसमें श्रद्धालु भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा अमृत जल का पूजन बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में सुबह 7 बजे किया जाएगा। दोपहर 12ः15 बजे नीलकंठ महादेव में भगवान भोलेनाथ महादेव का अभिषेक, दोपहर 1ः30 बजे शिव भजन संध्या, दोपहर 2 बजे महाप्रसादी का आयोजन आयोजित किया जाएगा। कावड़ यात्रा बावड़ी वाले बालाजी खाटूश्याम मंदिर से सुबह 7ः30 बजे प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, बड़े बालाजी मंदिर, बारादरी चौराहा रोडवेज बस स्टैंड, नीमच सिटी, पिपली चौक, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, लक्ष्मी मंगल वेयर हाउस पर श्रद्धालु भक्तों को स्वल्पाहार प्रसाद वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात कांवड़ यात्रा ग्राम गिरदौड़ा, रेवली -देवली होते हुए नीलकंड महादेव बोरखेड़ी पहुंचेगी। जहां महा आरती के बाद विश्राम विसर्जन होगा।