BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 8:21 pm
BIG NEWS : मनासा की कृषि उपज मंडी और भरी दोपहरी का समय, जब हम्माल कैलाश की पड़ी नजर तो मौके पर जमा हुई भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। नगर की कृषि उपज मंडी में सोमवार को चोरी की एक घटना सामने आई है। मंडी में सोयाबीन की बोरी चुराते हुए एक युवक को हम्मालों ने पकड़ा है। दरअसल हम्माल कैलाश धनगर जब मंडी में अपना काम रह रहा था तभी उसकी नजर एक युवक पर पड़ी जो की शेड में रखी सोयाबीन की बोरियों को अपने लोडिंग टेम्पो में भरने का प्रयास कर रहा था। इस पर युवक को पकड़ा और पूछताछ करने के बाद उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। वहीं मौके पर लोगों की व मंडी व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसके लोडिंग वाहन को जब्त कर किया। 

कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश झवर ने बताया कि छपरे में पड़ी हर गोविंद हरिकृष्ण राठी फर्म की सोयाबीन की बोरियों में से उक्त आरोपी युवक दीपक पिता शांतिलाल सुथार उम्र 25 वर्ष निवासी थडोली सोयाबीन बोरी उठाकर अपने टेम्पो में डाल रहा था। तभी हम्माल कैलाश धनगर की उस पर नजर पड़ गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में व्यापारियों ने थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी को कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE