BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 4:36 pm
REPORT : माइनिंग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्यवाही, अवैध मुरुम उत्खनन कर रहे जेसीबी जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

कसरावद। इन दिनों कसरावद तहसील में अवैध मुरुम रेप का उत्खनन का कारोबार जोरों से चल रहा है।जहां कसरावद क्षेत्र में लगातार मुरुम खुदाई होने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती वही खबर लगते ही माइनिंग इंस्पेक्टर प्रियंका अजनारे  के द्वारा कसरावद से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बलगांव में एक जेसीबी मशीन शासकीय जमीन से अवैध रूप से मुरूम खुदाई करते हुए जेसीबी को रंगे हाथ पकड़ा.बता दे की कसरावद क्षेत्र  के बलगांव  में  जोरों से अवैध मुरम का कारोबार चल रहा था। जहां अवैध मुरम माफियाओं के हौसला बुलंद है। वहीं अवैध मुरम की गाड़ियां अधिकारियों के दरवाजे से ही होकर गुजरती थी जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन माइनिंग इंस्पेक्टर प्रियंका अजनारे ने तत्परता दिखाते हुए अवैध खनन के कारोबारी पर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खनिज अधिकारी सावन चौहान के निर्देशन पर माइनिंग इंस्पेक्टर प्रियंका अजनारे के द्वारा मौका ए वारदात पर जाकर देखा गया कि वहां पर अवैध मुरम के कारोबारी शासकीय जमीन पर  मुरम का अवैध खनन कर रहा थे। जहां एक जेसीबी मशीन खुदाई करते हुए मुरम माफियाओं के द्वारा जगह-जगह खुदाई कर डाली है। बिना रायल्टी का कर रहे मुरम खुदाई और अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। 

बता दें कि अवैध मुरम कारोबारी लंबे समय से कारोबार को अंजाम दे रहे थे। बिना रायल्टी के गाड़ियां दौड़ रहती है। वही इन कारोबारियों के द्वारा शासन को राजस्व का गच्चा भी दे रहे है । बिना रायल्टी के कारोबार होना वो भी खुलेआम अंजाम देना समझ से परे है। कसरावद क्षेत्र खनिज संपदा से भरा पड़ा है। मुरुम और रेत का कारोबार कसरावद तहसील मे हो रहा है।  सबसे बड़ी बात यह है कि अवैध मुरम खनन की शिकायत अधिकारियों को करने के बाद भी अधिकारी हल्के मे ले रहे है। जबकि बिना रायल्टी के लगातार मुरम की खुदाई हो रही है। कसरावद मे ऐसा भी है कि जिस पंचायत मे बालू रेत का 80 हजार घन मीटर का स्टॉक किया गया है। उस पंचायत सरपंच या सचिव की अनुमति नहीं ली गई है। उसी स्टाफ से अवैध उत्खनन जोरों पर जारी  है। छोटी कसरावद पंचायत के सरपंच को भी पता नही रहता। वही पता हो जाने के बाद मना भी करते है। फिर भी माफियाओं के द्वारा दबंगई पूर्वक काम को अंजाम दे रहे है। इनके दबंगई से पंचायत प्रतिनिधि भी परेशान है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE