नीमच। भारतीय अफीम किसान विकास समिति से जुड़े मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के अफीम किसान आज स्थानीय गांधी वाटिका में लामबंद हुए। यहां अफीम किसानों के हितों को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इसके बाद अफीम किसानों ने अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक, नारकोटिक्स उपायुक्त और जिला कलेक्टर नीमच के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि अफीम नीति वर्ष 2023-24 में 1980 से 2023 तक किसी भी कारण से बंद लाइसेंस को नीमच एवं गाजीपुर की अफीम फैक्ट्री का रिकॉर्ड को औसत आधार मानकर ऑनलाइन कर सभी पात्र किसानों को दस आरी का लुराई चिराई वाला लाइसेंस प्रदान करें। सीपीएस पद्धति बंद की जाए। निजी कंपनी बजाज हेल्थ केयर को ठेका पद्धति में न देते हुए केंद्र सरकार सरकारी हाथों में ही रखे। सभी प्रकार के कटे पट्टे बहाल किये जाए।