BREAKING NEWS
बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 17 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 11:08 am
REPORT : डेंगू/चिकुनगुनिया रोग के नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने दिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में अन्तरविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन कर वर्षा ऋतु उपरांत होने वाली बीमारियों जैसे, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के व्यापक नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों को निर्देशित किया गया। राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से अपने अनुभाग के अन्तर्गत विभिन्न विभागों की समीक्षा कर बीमारियों के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करवायें । समस्त नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि म.प्र.नगरपालिका अधिनियम-1961 के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, उप विधियां 1999 को शक्ति से लागू किया जाए , सिविल बॉयलाज लागू किया जाए इसमें घरों में मच्छर जन्य परिस्थितियां पाये जाने पर अर्थदंड लगाया जाए । नगर की नालियों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जावें । खाली प्लाटों में भरे हुए पानी को चिन्हाकिंत कर निकासी की व्यवस्था करवाई जावें । नियमित रूप से मच्छरों को नष्ट करने हेतु फॉिंगंग करवाई जावें । लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों के दौरान हुए जल संग्रह एंव निर्माण स्थल पर उपयोग हेतु जल की अस्थाई टंकी, गढ्ढे, सड़कों के निर्माण होने पर सड़क के किनारे के गढ्डों के कारण मच्छर जन्य परिस्थितियाँ निर्मित होती है, उन गड्डों को तत्काल पाटने की कार्यवाही निरंतर जारी रखें। भवन निर्माण के समय जल का उपयोग,मकान में निर्मित बिना ढक्कन या त्रुटिपूर्ण ढक्कन के ओवर हेड़ टैंक व सैप्टिक टेंक को ढंक कर रखने एंव त्रुटिपूर्ण जल निकासी से घर में व आस-पास एकत्र जल के कारण हुई मच्छर जन्य परिस्थितियों को समाप्त करने की कार्यवाही करे। जल संसाधन विभाग को नहरों एवं बाँधों पर त्रुटिपूर्ण सीपेज (रिसाव) प्रबंधन करें, जिससे मच्छर जन्य परिस्थिति उत्पन्न न हो, नहरों में रूके हुये पानी को फ्लश कर मच्छरजन्य परिस्थितियाँ समाप्त करने हेतु निर्देशित किया । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, हैण्ड पम्पो के आस-पास पानी का संग्रह, नल-जल योजना लागू करने पर जल निकासी व्यवस्था के अभाव में ग्राम में अवांछित जल संग्रह को रोके जाने हेतु तत्काल र्कावाही करे, एंव मलेरिया नियन्त्रण हेतु समन्वय करे । कृषि विभाग नहरें, कुँए, जानवरों के पानी पीने के नांद में मच्छर पनप सकते है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर मच्छरजन्य परिस्थितियों के समाप्तिकरण की कार्यवाही ग्राम स्तर पर करवायी जावें, शिक्षा विभाग, शैक्षणिक गतिविधियों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का समावेश कर बच्चों में जागरूकता हेतु आवश्यक कार्यवाही के तहत समय-समय पर डेंगू/मलेरिया नियंत्रण संबंधी निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का ज्ञान बढ़ाने की गतिविधियॉ आयोजित कर मलेरिया नियन्त्रण बाबत् जन-जागृति के संबंध में निर्देश दिये गये । आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावासों में स्वच्छता शिक्षा के साथ मच्छरदानी प्रयोग अनिवार्य करवाना। विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त छात्रावासों में उपलब्ध पानी की टंकियों की साफ-सफाई एंव परिसर में रूके हुए पानी की निकासी की कार्यवाही सुनिश्चित करवायी जावें । छात्रावास में की खिड़किया एंव जालियों में मच्छर प्रूफ जाली लगवायी जाना सुनिश्चित करें, एंव छात्रावासों में प्रदाय की गई मच्छरदानी का छात्रों के द्वारा नियमित उपयोग कराए। मत्स्य विभाग लार्वाभक्षी मछली गम्बूसियां पालन केन्द्र स्थापित करना । ग्रामीण क्षेत्रों की नर्सरी हेतु बीज उपलब्ध करवाने की कार्यवाही करना, बड़ी संख्या में मछली उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया । पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि पंचायत स्तर पर समस्त ग्रामों में मच्छरों के प्रजनन को चिन्हित कर समाप्त करवाना ताकि मच्छरों की उत्पत्ति समाप्त की जा सके एंव बीमारियों का फेलाव रोका जा सके । वन विभाग को निर्देशित किया गया कि वन ग्रामों में बिमारी की सूचना वन रक्षकों के द्वारा तत्काल ग्राम के स्वास्थ्य कार्यकताओं को दी जाए । वन क्षैत्र में मच्छर पनपने वाले स्थानों को चिन्हित कर समाप्त करना । बैठक में समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि अपने अपने अधिनस्थ कार्यालयों के अन्तर्गत पानी के समस्त कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करवाई जाए एवं जन समुदाय को घरों में मच्छर जाली लगवाने तथा आम-जन को पूरी बांह के कपड़े पहनने, कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात को, दिन में सोते समय उपयोग करने, घरों के आस-पास पानी को जमा न होने देने एवं घरों की छतों पर बेकार टायर फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने देने के संबंध में विशेष निर्देश दिये गयें । किसी भी व्यक्ति को बुखार आने पर खून की जाचं स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाने एंव तत्काल चिकित्सकीय जांच की सलाह दी गई । डेंगू/चिकुनगुन्या रोग की कन्फर्म जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय झाबुआ में उपलब्ध हैं । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), एवं समस्त विभाग प्रमुख एंव कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE