BREAKING NEWS
बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 17 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 11:20 am
KHABAR : सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में शामिल हुए कलेक्टर मिश्रा, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 अक्टूबर की स्थिति में पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा मंगलवार को सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाये जाने के संबंध में जानकारी देते हुए कार्ययोजना बनाने एवं मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 अक्टूबर के संदर्भ में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को समस्त मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का बीएलओ के माध्यम से प्रकाशन और वचन करने के लिए निर्देशित किया। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही समस्त मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, एवं संशोधन किए जाने हेतु दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जायेगी। उक्त अवधि के दौरान ऐसे मतदाता जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो, ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवेदन प्रारूप-06 में बूथ लेवल अधिकारी के पास आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं तथा जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है किन्तु उनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने हेतु आवेदन प्रारूप-07 में परिवार के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नाम, पता, जन्म तिथि संशोधन एवं मतदान केन्द्र स्थानांतरण करने हेतु प्रारूप-08 भरकर संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास जमा कर सकते है। ये सभी फार्म बीएलओ के पास उपलब्ध है, जिन्हें अपने निवास क्षेत्र के मतदान केन्द्र में नियुक्त बीएलओ से निःशुल्क प्राप्त कर आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। सेक्टर अधिकारी सेक्टर में भ्रमण कर प्रत्येक मतदान केंद्र के रूट चार्ट तैयार करेंगे जिससे कि मतदान दिवस के मतदान दल को परेशानियों का सामना ना करना पड़े साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी क्षेत्र में भ्रमण कर प्राप्त करें निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध करवाएं। साथ ही जिले के मास्टर चैनलों के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण सेक्टर अधिकारियों को प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE