धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धार तहसील के ग्राम देदला की पुष्पा बाई पति मोहनलाल जाट को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धरमपुरी तहसील के ग्राम चंदावड के महादेव पिता रामलाल पाटीदार को बीमारी के उपचार के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।