नीमच। जिले में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। बारिश नहीं होने व सूरज के तीखे तेवर नागरिकों को तेज गर्मी व उमस का अहसास करा रहे हैं। हालांकि कुछ-कुछ अंतराल में बादलों की जमावट होने से राहत भी मिल रही है। इस वर्ष नीमच जिले में अब तक 19.4 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी व कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि ट्रफ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिन तक बारिश का असर रहेगा। आज बुधवार शाम तक जबलपुर, दमोह, छतरपुर, सतना, रीवा, पन्ना, कटनी, अनूपपुर, मंडला, शहडोल और उमरिया में तेज बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में बिजली भी गिर सकती है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
चंबल नदी का जल स्तर बढ़ा-
राजस्थान में हो रही जोरदार बारिश के बाद प्रशासन ने कोटा बेराज के गेट खोल दिए हैं। इससे मुरैना में चंबल नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने चंबल किनारे बसे गांवों को खाली कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। आज चंबल खतरे के निशान से 14 मीटर नीचे बह रही है।
एमपी के इन जिलों में होगी बारिश-
मप्र के सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश होने का अलर्ट है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।