चित्तौडगढ। शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा पार्षदो ने आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह को नेता प्रतिपक्ष सुरेश झंवर के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि शहर मे बरसाती मौसम में 3000 रोड़ लाईटे बन्द है। यही स्थिति गली मोहल्ला में सफाई एवं बरसाती नालों की हैं तथा सडको की स्थिति को बद से बदतर हो गयी है, रात्री कालिन सफाई के नाम पर केवल बिल उठाया जा रहा हैं। प्रशासन शहरो के संग मे सैकड़ो फाईले पेन्डिग है इनका निस्तारण 7 दिन मे नही किया तो अनशन किया जाएगा।
ज्ञापन में परिषद क्षेत्र मे सामाजिक सुरक्षा यथा वृद्वावस्था पेन्शन, विधवा पेन्शन, विकलांग पेन्शन की सत्यापन नही होने की वजह से 1300 पेन्शनधारियों की रूकी हुई पेन्शन का अतिशीघ्र सत्यापन कर सम्पूर्ण पेन्शन एक मुश्त पेन्शनधारियों के खाते में डलवाने की मांग की गयी। शहर मे सड़कों पर घुम रहे पशुओं को दूरस्थ स्थानों या गौशाला में छोडने की मांग रखी गयी।
ज्ञापन देने वालो मे सुरेश झंवर, अनिल ईनाणी, छोटूसिहं शेखावत, हरिश सिंह ईनाणी, भोलाराम, मुन्नालाल गुर्जर, बालकिशन भोई, सावन्तसिंह, पूरणसिंह, दिनेश गवारिया, रामचन्द्र माली, रेखा मुन्दडा, रेशमा कहार, प्रतिक्षा, प्रीति सुखवाल, रमा शर्मा, दीपक शर्मा, दिनेश मुंदडा, आदि उपस्थित थे।