BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 10:48 am
KHABAR : शासकीय कमला नेहरू सेकेण्डरी स्कूल व उत्कृष्ट विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान ने किया स्कूलिंग पर कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासकीय कमला नेहरू सेकेण्डरी स्कूल जावरा एवं उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा प्राचार्यों की कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें शिक्षा विभाग में तकनीकी और डिजिटलाईजेशन का उपयोग करते हुए विद्यार्थी, पालक, शिक्षक और समाज के कार्यों को किस प्रकार आसान बनाया जा सकता है, पर सुझाव प्राप्त किए गए।

समग्र शिक्षा अभियान रतलाम के सहायक परियोजना समन्वयक अशोक लोढा ने बताया कि कार्यशाला माह अक्टूबर व नवम्बर में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय मुख्य सचिवों की तीसरी कांफ्रेंस के परिप्रेक्ष्य में की गई है जिसकी थीम है - जीवन को आसान बनाना-सुशासन एवं तकनीकी का उपयोग। कांफ्रेस में शिक्षा विभाग की सब थीम स्कूलिंग पर भी चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति को लागू हुए विगत 29 जुलाई को तीन वर्ष पूर्ण हो गए हैं।इन गतिविधियों का मुख्य लक्ष्य सेवा प्रदाता की गुणवत्ता में बढावा देना है। सही अर्थों में शिक्षा और सीखने के वातावरण को सुगम और सहयोगी बनाना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी  के.सी. शर्मा ने नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थी के भावनात्मक, अकादमिक और सामाजिक रुप से उन्नति कर सके, ऐसा वातावरण शिक्षकों को निर्मित करने का आव्हान किया। कार्यशाला का संचालन प्राचार्य, अकादमिक समन्वयक जितेन्द्र जोशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE