अलीराजपुर। जिले के उदयगढ़ से जहा पर श्री राम मंदिर समिति उदयगढ़ के द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का वाचन का शुभ आरंभ किया गया। जिसमे उदयगढ़ नगर मे भव्य कलश यात्रा बड़ी धूम धाम से निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष भक्त शामिल हुए।
कथा का वाचन पंडित श्री राजेंद्र दास जी वैष्णव निमाड़ वाले के मुखारविंद से 3 अगस्त से 9 अगस्त तक रात्रि 7बजे से 10बजे तक सुनाई जायेगी।