भोपाल। बोर्ड कक्षाओं के बच्चों के पास अब परीक्षा की तैयारी करने के लिए महज 6 महीने का समय ही और बचा है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा-2024 का टाइम-टेबल जारी किया है। इस बार यह एक महीने पहले शुरू हो जाएगी। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी। परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी।