BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 5:41 pm
BIG NEWS : सीएम चौहान का रोड शो और 30 साल का कबीर सिंह, जब भाजपा नेता ने टिकिट की दावेदारी को लेकर बुलाए स्टंटबाज तो शुरू हुआ करतब दिखाने का खेल, जैसे ही युवक ने मुँह से आग निकालने के लिए पिया डीजल तो हो गया ये बड़ा हादसा, कलाकार की हुई मौत, पढ़े खबर       

Share On:-

छतरपुर। नौगांव में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा और रोड शो था। इसमें भाजपा नेता ने भीड़ जुटाने के लिए यूपी के कानपुर से 9 कलाकारों को बुलवाया था। इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मुंह से आग निकालने का स्टंट दिखा रहे युवक की मौत हो गई। उसने स्टंट दिखाने के लिए डीजल पिया और गश खाकर गिर गया। डीजल फेफड़े में जाने से उसकी मौत हो गई। साथी कलाकारों ने भाजपा नेता पर जबरन स्टंट करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
साथी कलाकारों ने बताया कि भाजपा नेता मानिक चौरसिया विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रहा है। उसने हमारी टीम को हायर किया था। उन्होंने धौंस दिखाकर मंच पर करतब दिखाने को कहा। चौरसिया ने हमसे कहा कि मुंह से आग निकालने वाला स्टंट करो वरना एक रुपया भी नहीं मिलेगा।
कलाकारों का आरोप है कि मंच पर 30 साल के स्टंटबाज कबीर सिंह ने माउथ फायर स्टंट करने के लिए डीजल पिया, और गश खाकर गिर गया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हम उसे अस्पताल ले गए। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके लंग्स में डीजल चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
साथी की मौत के बाद कलाकारों ने सीएम शिवराज से मिलने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षागार्डों ने उन्हें रोक दिया। प्रशासन ने कहा कि हम मामला देख लेंगे। कलाकारों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
मामले में नौगांव थाना प्रभारी ऐसे दीपक यादव का कहना है कि अभी तक कोई आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई। वीडियो फुटेज और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम के कार्यक्रम में ज्वलनशील पदार्थ कैसे आया क्या इसकी परमीशन थी? कौन इसे करवा रहा था? इन सभी मामलों की भी जांच की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE