BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 4:16 pm
KHABAR : शिव ज्योति अर्पणम और केडी गेट को उपलब्धि बताया, कांग्रेस ने कहा-न सड़क से मवेशी हटे, न यातायात सुगम हुआ, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भाजपा बोर्ड के एक साल को भाजपा पार्षदों और महापौर ने उपलब्धि बताया। शिव ज्योति अर्पणम में 18 लाख से अधिक दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने और केडी गेट के कामों को बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया। वहीं कांग्रेस ने निशाना लगाते हुए स्पष्ट किया कि चुनावी वादा ही पूरा नहीं कर पाए महापौर, न सड़क से मवेशी हटे, न यातायात सुगम हुआ। इधर, महापौर ने कहा कि पहली बार है कि हमने इतना सख्त निर्णय मवेशियों के मामलों में लिया है। अधिकारियों के वेतन कटने तक की कार्रवाई होगी। यातायात को लेकर प्लान कर ही रहे हैं।


एक साल का लेखा-जोखा महापौर मुकेश टटवाल और एमआईसी सदस्यों ने बाबा महाकाल को समर्पित किया। महापौर ने आशीर्वाद लिया कि मुझे हिम्मत दीजिए, ताकि में आगे भी आपकी कृपा और आशीर्वाद से जनसेवा के कार्यों को कर सकूं। इसके बाद पार्षदों के साथ बैठक में महापौर ने कहा रंगपंचमी पर पहली बार नगर गेर का आयोजन, प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को किसी एक विषय पर रेडियो दस्तक के माध्यम से नागरिकों से संवाद, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करना, संजीवनी क्लिनिक का आधुनिक स्वरूप में निर्माण करना, प्रति शनिवार स्वच्छता का श्रमदान, लघु नगर वन का विकास तथा श्री महाकाल मंदिर में स्थानीय नागरिकों के दर्शनों के लिए अवंतिका द्वार का शुभारंभ करना।


हम सबका परम सौभाग्य रहा कि इस वर्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। नागरिकों की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शानार्थि​​​यों हेतु भस्मारती का कोटा बढ़ाकर 5 हजार किया गया। उज्जैन दर्शन के लिए नगर निगम द्वारा महाकाल लोक एक्सप्रेस प्रारंभ की गई। महापौर टटवाल ने कहा भाजपा के साथ ही कांग्रेस के पार्षदों को भी साथ लेकर काम किया। कई आयोजनों में नेता प्रतिपक्ष को अध्यक्ष बनाया। मवेशियों वाली बात है तो हमने अफसरों की ही जिम्मेदारी तय की। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। केडी गेट चौड़ीकरण चल रहा है। इसके अलावा भी कई काम गिनाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE