BREAKING NEWS
दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अकीदत के साथ मना हज़रत सैय्यद मोहम्मद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में योग का महाकुंभ, हजारों लोगों.. <<     KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 4:37 pm
REPORT : त्रुटिकर्ताओं तत्कालीन शाखा प्रबन्धक एवं 07 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के संस्था प्रबंधकों से राशि वसूली के निर्देश, पढ़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाजापुर प्रशासक किशोर कन्याल द्वारा त्रुटिकर्ताओं तत्कालीन शाखा प्रबन्धक एवं 07 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के संस्था प्रबन्धकों से राशि वसूली कर पटवारी हल्का मितेरा के वंचित कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों अनुसार क्षतिपूर्ति राशि उनके खातों में भुगतान करने के निर्देश दिये गये है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. दुबे ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित मितेरा के कार्यक्षेत्र के पटवारी हल्का मितेरा के 250 किसान खरीफ 2020 की फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि से वंचित थे एवं इनमें से कुछ किसानों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायतें भी दर्ज कराई गई थी। साथ ही कुछ किसानों द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया की कार्यवाही सम्बन्धित संस्थाओं के विरूद्ध की गई है। प्रकरण में लगातार कृषकों को फसल बीमा की राशि दिलाने के लिये वरिष्ठ कार्यालयों एवं बीमा कम्पनी (एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी लिमि. भोपाल) से सम्पर्क एवं पत्राचार किया जा रहा था तथा शासन स्तर से भी इन्हें क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिये कार्यवाही की जा रही थी। प्रकरण में शासन स्तर से अवगत कराया गया था कि कृषकों के फसल बीमा की राशि बीमा कम्पनी को भेजने में शाखा शुजालपुर मण्डी द्वारा एवं सम्बद्ध 07 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं द्वारा त्रुटिपूर्ण कार्यवाही की गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अंतर्गत राशि त्रुटिकर्ताओं से वसूल कर कृषकों को भुगतान किये जाने का प्रावधान होने से शासन द्वारा बैंक मुख्यालय को अवगत कराया था। प्रकरण में सम्पूर्ण कार्यवाही के उपरान्त बैंक प्रशासक कमेटी द्वारा त्रुटिकर्ता तत्कालीन शाखा प्रबन्धक एवं 07 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के संस्था प्रबन्धकों से राशि वसूल कर कृषकों को भुगतान किये जाने का निर्णय पारित किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि त्रुटिकर्ताओं तत्कालीन शाखा प्रबन्धक एवं 07 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के संस्था प्रबन्धकों से राशि वसूली कर फसल बीमा राशि से पटवारी हल्का मितेरा के वंचित कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों अनुसार क्षतिपूर्ति राशि उनके खातों में भुगतान की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE