BREAKING NEWS
दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अकीदत के साथ मना हज़रत सैय्यद मोहम्मद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में योग का महाकुंभ, हजारों लोगों.. <<     KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 4:47 pm
REPORT : सिंगोली थाना प्रभारी केसी चौहान का हुआ स्थानांतरण, नागरिकों ने दी आत्मीय विदाई तो बोले- मुझे यहां बहुत प्रेम और स्नेह मिला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नीमच जिले के सिंगोली पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद चौहान का स्थानांतरण शासन ने विगत दिनों मंदसौर जिले के कर दिया था। जिसके चलते शुक्रवार 10 अगस्त को सिंगोली थाना परिसर में एक समारोह आयोजित कर निरीक्षक चौहान को भावभीनी विदाई दी गई। इस गरिमामयी सादे समारोह के प्रारंभ में नागरिकों द्वारा चौहान को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात थाना पुलिस स्टॉफ़ की ओर से हार फूल पहनाकर पुष्प वर्षा करते हुए बिदाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

विदाई समारोह के मौके पर चौहान ने कहा कि, सिंगोली क्षेत्र के लोगों से मुझे जो प्रेम-स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है, मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा। सिंगोली में सेवाकाल के दौरान हमेशा यह महसूस करता रहा कि मैं अपने गृहनगर में परिवार के सदस्यों के साथ हूं। यहां मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। 

इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए थाना स्टॉफ को पूरी कर्मठता के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आपने कहा कि शासकीय सेवा में तबादला होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं जहां भी रहूंगा आप लोगों से सदैव जीवंत सम्पर्क बनाए रखूंगा।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस स्टॉफ, गणमान्य नागरिक और पत्रकार गण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE