अठाना। तुंबा में आज उज्जैन रखी गई वह ढोल धमाकों के साथ घास भैरू को नगर भ्रमण कराया गया घास भेरू को नगर भ्रमण कराते समय करीब 25 से 30 ट्रैक्टर लगाए गए वह गांव के सभी बड़े बुजुर्ग युवा युवती ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे कार्यक्रम में शामिल रहे हजारों की संख्या में है लोग शमिल रहे नगर में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण घास भैरू को नगर भ्रमण कराया गया वहअच्छी वर्षा होने की कामना की।
करीब दो सप्ताह से बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बारिश की खेच होने से फसलों को भी नुकसान होने लगा है। कुछ दिन से हवा चल रही है जो कि बारिश की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। जून महीने में अच्छी बारिश हुई थी। इस दौरान किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन, उड़द, मक्का जैसी फसल लगाई। बता दें कि हर साल अगस्त महीने में अच्छी बारिश होती है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचता है लेकिन इस बार बारिश की लंबी खेच के कारण फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।