जीरन। जीव दया पक्षी दाना समिति द्वारा लगातार 18 वर्षों से पक्षियों को अनाज डालने का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है जिनकी वार्षिक बैठक बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जिसमें भामाशाह दानदाताओं का सम्मान व अरनिया बोराना रोड शमशान के पास नवीन अनाज भंडार कक्ष का लोकार्पण किया गया। समिति द्वारा वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।