देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के संजय नगर में गैस की टंकी ब्लास्ट होने से पति-पत्नी आग की चपेट में आ गए। जिन्हे गंभीर अवस्था में परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को इंदौर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी सपना पति अंकित कुमावत ने आज सुबह चाय बनाने के लिए जब गैस चालू किया तो अचानक आग लग गई। जिसमें सपना आग की चपेट में आ गई। पति अंकित कुमावत उसे बचाने गया और वह भी आग की चपेट में आ गया। इस बीच वही उनकी दस वर्षीय बच्ची भी चपेट आ गई। जिसे मामूली चोट आई। दंपत्ति को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने बताया की महिला करीब 55 व पति 85 प्रतिशत झुलस गए थे।