BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 4:22 pm
KHABAR : सीएम शिवराज ने गाया गाना- “ये दिल तुम्‍हारे प्‍यार का मारा है दोस्‍तों” हमीदिया कॉलेज को लेकर की ये बड़ी घोषणाएं, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। आज 16 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने कई घोषणाएं भी की। सीएम ने ऐलान किया कि शासकीय हमीदिया महाविद्यालय का अत्याधुनिक विशाल सर्व सुविधायुक्त भवन बनेगा। एप्रोच रोड और अन्य कार्य भवन के स्थान के निर्धारण के पश्चात किए जाएंगे। वही महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार नए संकाय भी खुलेंगे।

 

सीएम ने आगे कहा कि आज मेरा मन, आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है। हमारे कई मित्र कार्यक्रम में उपस्थित हैं मुझे आज एक गाना याद आ रहा है… ये दिल तुम्‍हारे प्‍यार का मारा है दोस्‍तों…। मेरी कई यादें अपने इस हमीदिया कॉलेज से जुड़ी हुई हैं। जिंदगी के सबसे सुखद पल स्कूल और कॉलेज के दिन ही होते हैं। जिंदगी के सबसे सुखद पल जो होते हैं, वो स्कूल और कॉलेज के दिन ही होते हैं। एक बात मैं गर्व के साथ कहता हूं कि हमीदिया कॉलेज में एक नहीं बल्कि अनेकों ऐसी हस्तियां पढ़ीं हैं जिन्होंने केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर मुकाम पाया है।

 

सीएम ने कहा कि  आज भी अगर कोई दोस्त दिख जाता है, तो लगता है कि दौड़कर उसे गले लगा लें।मैं अपने सभी जूनियर साथियों से कहना चाहता हूँ कि बड़े सपने देखो और उसे साकार करने में जुट जाओ, स्वयं पर विश्वास रखो, तुम्हारे सपने अवश्य पूरे होंगे।आज भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की और कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ व पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। अपने लिए जिये तो क्या जिये; जीता वो है, जो देश और समाज के लिए जीता है।वो भी क्‍या अद्भुत दिन थे, आज भी याद करके मन प्रसन्‍न हो उठता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE