नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच में इलाज के दौरान बीती रात 16 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है ना ही उनके परिचित और परिजनों का पता चल पा रहा है। लावारिस व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल जावद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय नीमच पर इलाज हेतु रेफर किया गया था। बीती रात बेहोशी की हालत में इलाज के दौरान इस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जावद थाने को भी इस बात की इत्तला दे दी है। अभी तक अज्ञात व्यक्ति के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस अपने सूत्रों से प्रयास कर जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है। फिलहाल इस लावारिस लाश को वातानुकूलित शवगृह में रख दिया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि लावारिस लाशों को लेकर पुलिस को तलाश करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।