BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 3:21 pm
KHABAR : माता टेकरी से स्नेह यात्रा का शुभारंभ हुआ, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद 26 अगस्त तक निकालेगा स्नेह यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। जिले में मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्‍नेह यात्रा 16 अगस्‍त से 26 अगस्‍त तक निकाली जाएगी। स्‍नेह यात्रा का शुभारंभ स्‍वामी ऐश्‍वर्यानंद सरस्‍वती आर्ष विद्या गुरूकुलम विकास केन्‍द्र इंदौर ने माताजी टेकरी पर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा माता के दर्शन कर किया। देवास नगर में रेवा बस्ती, राधागंज बागरी मोहल्ला, रविदास नगर न्यू देवास अन्य स्थानों पर गुरुजी के माध्यम से आशीर्वचन सभी को प्राप्त हुए रक्षा सूत्र का कार्यक्रम समस्त स्थानों पर किया गया।


स्‍नेह यात्रा के दौरान रेवा बाग में गुरुजी का स्वागत महिलाएं द्वारा भजन से किया गया। स्नेह यात्रा में सभी लोगों से मिलकर उन्हें तिलक और स्नेह सूत्र बांधा गया। स्नेह यात्रा में स्वामी जी द्वारा संत रविदास जी के चरित्र का वर्णन किया गया। अधात्मक के बारे में बताया गया। स्नेह यात्रा के साथ-साथ चलने वाले जिले के प्रमुख संत सामाजिक एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा, विकासखण्ड समन्वयक नीलम सोनी, विकासखण्ड समन्वयक टोंकखुर्द राजेश सिसोदिया, विकासखण्ड समन्वयक बागली प्रफुल्ल पाठक एवं वार्ड रहवासी उपस्थित थे।


स्‍नेह यात्रा 26 अगस्‍त तक जिले के विभिन्‍न ग्रामों में पहुंचेगी। स्‍नेह यात्रा में धर्मगुरू शामिल होंगे। स्‍नेह यात्रा में संकीर्तन, सत्‍संग, रक्षा सूत्र बंधन, तिलक, स्‍वागत और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE