नीमच। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर बनी पुलिया पर सामान से भरा आईशर ट्रक पलट गया और नाले में जा गिरा। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना आज शाम की है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एमपी 09 जीई 4758 का वाहन चालक ट्रक को आगे पीछे कर रहा था तभी नियंत्रण खो बैठा और ढलान के कारण आईशर वाहन नाले में जा गिरा। आईशर ट्रक को निकालने के लिए क्रेन भी मंगाई गई है। आईशर को बाहर निकालने के लिए कोशिश जारी है। गाड़ी में रखा पीवीसी पाइप और अन्य सामान बाहर निकलवाया जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि पुलिया पर रेलिंग ना होने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है। बताते चलें कि यहां से दिन भर में बड़ी संख्या में यात्रियों से भरी बसें गुजरती है। पुलिया टूटफूट रही है। बड़ी दुर्घटना का हमेशा अंदेशा बना रहता है। जिम्मेदारों को तुरंत रैलिंग और पुलिया को दुरुस्त करने का काम करना चाहिए। यह हादसा तुरंत चेत जाने के लिए एक सबक है।