BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 3:59 pm
BIG NEWS : महासम्मेलन 'संवर्धिनी' संपन्न, चर्चा में 20 प्रवर्तक हुए शामिल, 700 महिलाओं को दी विभिन्न आवश्यक जानकारियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। श्री बाबा साहब नातू स्मृति सेवा न्यास के तत्वाधान में आज नीमच के सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं का महासम्मेलन संवर्धिनी संपन्न हुआ। 
लक्ष्मी प्रेमाणी ने बताया कि वर्तमान में महिलाओं के उत्पीड़न और उनके साथ बढ़ते अपराध का मुख्य कारण भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति से विमुख होना है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को जागृत करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि संवर्धिनी महिला सम्मेलन में भारतीय स्त्री पर चिंतन किया जा रहा है। सम्मेलन का खास उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाना है और महिलाओं के योगदान को बढ़ाना है। यह गरिमामय कार्यक्रम 3 सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में मीना हरित की अध्यक्षता में भारतीय नारी का चिंतन विषय पर मुख्य वक्ता सुषमा विश्नोई ने अपने विचार रखें। इस दौरान सुधा महावर भी मौजूद रही। दूसरे सत्र में भारतीय महिलाओं की वर्तमान स्थिति और स्थानीय समस्या पर चर्चा की गई। चर्चा में 20 प्रवर्तक शामिल हुए। तीसरे सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रतिभा सोनटके ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता सुनीता भारद्वाज ने की। महिलाओं के इस महासम्मेलन में समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली सशक्त, आत्मनिर्भर और स्व सहायता समूह की करीब 700 महिलाएं मुख्य रूप से शामिल रही। कार्यक्रम महिलाओं को अभिव्यक्ति का मंच उपलब्ध कराने, जागरूक और संगठित करने के उद्देश्य की दृष्टि से सफल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE