सतना। जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम प्रदर्शनों केन्द्रों तथा प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को जिले की विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 99 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 30, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 12, तहसील मझगवां कार्यालय में 43, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर में 14 सहित कुल 99 लोगों ने माकपोल किया। इसी प्रकार प्रचार रथ के माध्यम से अब तक विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के 138, रैगांव के 122, सतना के 185, नागौद के 122, मैहर के 216, अमरपाटन के 182 तथा रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के 147 मतदान केन्द्रों में प्रदर्शन कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।