सरदारपुर। डॉक्टर एम एल जैन द्वारा प्राथमिक जांच व उपचार के बाद बालक विजय को आगे के उपचार हेतु धार रेफर किया गया। आप को बता दे की सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा ने बताया कि रिकेड, बीमारी से, ग्रस्त पीड़ित बालक के रोग परीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विधिवत बच्चे के बारे में पूरी जानकारी दी वही डॉक्टर की टीम द्वारा कहा गया कि विजय को सरदारपुर लाया गया वही यह बात सुनकर, नारायण मारू, भट्ट साहब, सरदारपुर पहुंचे। इसके बाद रविवार को धार रेफर किया धार से इंदौर में विजय का इलाज करवाया जाएगा एसडीएम राहुल चौहान का प्रयास जारी है। पीड़ित बालक विजय, द्वारा एसडीएम राहुल चौहान को धन्यवाद दिया गया। लाबरिया उपसरपंच नारायण मारू भट्ट साहब को भी धन्यवाद दिया।