सतना। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में अपर कलेक्टर ऋषि पवार ने बिरसिंहपुर में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर संबंधित अनुभाग के एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद सीईओ, सीएमओ, नगरीय निकाय, सीडीपीओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं महिला बाल विकास के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समीक्षा करने पर पाया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यानुसार नाम जोड़ने के आवेदन कम प्राप्त हो रहे हैं। पूरी टीम को व्यक्तिगत रूचि लेकर सभी 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 19 और 20 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष कैंपों का पर्यवेक्षण करते हुए बीएलओ सुपरवाइजर बार प्राप्त दावे और आपत्तियों का विवरण ग्रुप में प्रेषित करेंगे। साथ ही सायं 7.30 बजे तक अनिवार्य रूप से समीक्षा की रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। समस्त ईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ को प्राप्त प्रारूप-6 की संख्यात्मक जानकारी उनके कार्य की प्रगति जिला मुख्यालय को शाम 5 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान आयोग से जारी कार्यक्रम अनुसार रविवार को मतदान केंद्रों में आयोजित विशेष कैंप को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर से गठित निरीक्षण दल द्वारा विधानसभा क्षेत्र सतना के मतदान केंद्र क्रमांक-08, 105, 111, 112, 201, 202, 203, 204, 206, 215, 216, 217, 218, 219, 226, 227, 228, 254, 255, 256, 257, 258, 260 एवं विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान के मतदान केंद्र क्रमांक-06, 50, 51, 52, विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव के मतदान केंद्र क्रमांक-252, 253 एवं विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट के मतदान केंद्र क्रमांक-84, 86, 90, 91, 92, 133, 134, 136, 190, 191, 192, 193, 194, 204, 205, 206, 208, 209, 210, 211, 212, 213, के मतदान केदो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मतदान केंद्रों में से विधानसभा क्षेत्र 63 सतना के मतदान केंद्र 227 एवं विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान के मतदान केंद्र क्रमांक-50, 51, 52 तथा विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट के मतदान केंद्र क्रमांक-131 के बीएलओ मतदान केंद्र में अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित बीएलओ को एससीएन जारी करना प्रस्तावित किया गया है।