BREAKING NEWS
NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और.. <<     NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 11:35 am
KHABAR : स्नेह यात्रा से जिले में गूंज रहा सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश, यात्रा में शामिल संतगणों ने जवा विकासखण्ड का किया भ्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। जिले में लगातार 5 दिन स्नेह यात्रा जारी है। शासन के विभिन्न विभागों तथा जन अभियान परिषद के संयुक्त प्रयासों से यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। जिले में 20 अगस्त को स्नेह यात्रा सिरमौर से शुरू होकर जवा विकासखण्ड के ग्राम पटेहरा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व पचमठा के संत श्री ब्राम्हचारी जी महराज तथा चिन्मय मिशन के स्वामी केशवानंद जी सरस्वती कर रहे हैं। पटेहरा के बाद स्नेह यात्रा अतरैला पहुंची। अतरैला पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतार कर संतो का स्वागत किया। अतरैला में आयोजित जनसंवाद में स्वामी केशवानंद ने कहा कि सभी को परस्पर प्रेम और सद्भाव रखना चाहिए। हर व्यक्ति समाज और देश की एकता के लिए योगदान दे। सनातन धर्म हम सबको वसुधैव कुटुम्बकम का मार्ग दिखाता है। इसके बाद स्नेह यात्रा ग्राम रमगढ़वा, बरहुला होती हुई दोपहर पनवार पहुंची। पनवार में महिलाओं और बेटियों ने कलश यात्रा से संतों का स्वागत किया। महिलाओं ने संतों की आरती उतारी तथा उन पर पुष्प वर्षा की। पनवार में जनसंवाद करते हुए ब्राम्हचारी महराज ने कहा कि समाज में प्रेम और सद्भाव होने पर ही सामाजिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी।              

ग्राम पनवार में स्नेह यात्रा के दौरान समरसता भोज का आयोजन किया गया। भोज में सभी वर्गों के लोग और समुदायों के लोग शामिल हुए। इसके बाद स्नेह यात्रा ग्राम लटियार पहुंची। लटियार में महिलाओं ने मंगल कलशों तथा पुष्पवर्षा से संतो का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ग्राम रामबाग, अदवा तथा बरौली होती हुई विकासखण्ड मुख्यालय जवा पहुंची। जवा में भी जनसंवाद का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे संत श्री ब्राम्हचारी जी महराज ने सामाजिक एकता और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया। 

संत श्री केशवानंद जी ने कहा कि ईश्वर की नजर में सभी प्राणी एक हैं। आदि गुरू शंकराचार्य ने सर्व खलविंद ब्राम्हा वाक्य के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। समाज में जितना अधिक समरूपता और समन्वय होगा उतना ही वह समाज तेजी से विकास करेगा। प्रेम और भाईचारा बनाए रखे। किसी के प्रति मन में कटुता न पालें। समस्याओं को हल करने के लिए सच्चे मन से प्रयास करें। हर व्यक्ति ईश्वर पर विश्वास रखे और भक्ति तथा सेवा के मार्ग का अनुसरण करे। स्नेह यात्रा में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक, अमित अवस्थी, प्रभारी जनपद सीईओ नागेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि शामिल रहे। स्नेह यात्रा ने जवा में रात्रि विश्राम के बाद स्नेह यात्रा 21 अगस्त को जवा तथा त्योंथर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण करेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE