सीधी। विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 के लिए नामांकित किये गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की पदस्थापना स्थल के विकासखण्ड मुख्यालय में 21 से 26 अगस्त तक आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर राजेश शाही ने आदेश जारी कर उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए लोक सेवकों को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया जाकर निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि, स्थल, एवं समय पर उपस्थित रह कर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित तिथियों में किसी वास्तविक कारणवश अनुपस्थित रहते हैं, तो वे दिनांक 27.08.2023 दिन रविवार को शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी (पुराना भवन) में समय दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।