धार। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले मेें समस्त स्व सहायता समूहों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दिये जाने हेतु दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता सीआरपी को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त प्रवीण सोलंकी एवं सुरेन्द्रसिह गेहलोत, जिला समन्वयक आईटीसी संस्था, सावन पाटीदार, विकासखंड समन्वयक, विकासखंड नालछा द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यो को दिया गया। जिमसें कुल 42 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रशिक्षित समूह सदस्य प्रत्येक ग्राम स्तर पर स्व सहायता समूह सदस्यों को प्रशिक्षण देगें। प्रशिक्षण में समूह सदस्य को बचत जमा कराने, बैंक खातो खुलवाने, समस्त प्रकार के बीमा कराये जाने, प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, बैंक मे एफडी कराना, बचत नये तरिके, डिजीटल लेने, नगद रहित व्यवहार आदि समस्त समस्त बिंदुओ को पीपीटी, कहानी व गु्रप में चर्चा व खेल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही गत वर्ष सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली वित्तीय साक्षरता सीआरपी को प्रमाण पत्र व पुरस्कार भी वितरित किये गये। नवीन वित्तीय साक्षरता सीआरपी को प्रशिक्षण हेतु वित्तीय साक्षरता किट व योजना सखी का कार्य कर रही समूह सदस्यों को हकदर्शक की ओर से कोट व परिचय पत्र भी वितरित किये गये।