कुकड़ेश्वर। समीपस्थ ग्राम खड़ावदा में लंबे समय से बारिश न होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों मे किसान चिंतित हैं और फसल ख़राब होने की चिंताएं सताने लगीहैं। जिसको लेकर ग्राम खड़ावदा के सभी ग्रामीणों द्वारा सुखेश्वर महादेव मंदिर खड़ावदा पर लगातार राम धुन का आयोजन सभी ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में सभी ग्राम वासियों द्वारा मंदिर पर भजन कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर अंचल क्षेत्रों सहित सभी क्षेत्रों मे अच्छी वर्षा की कामना की।