जीरन। हरर्कियाखाल से रामझर महादेव जा रही कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा टीवीएस शोरूम पर किया गया। केले व फलाहार भी कांवड़ यात्रियों को बांटे गए और करणी सैनिको द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से करणी सेना परिवार जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कोटड़ी, जीरन नगर अध्यक्ष विपुल बना, परशुराम सेना नगर अध्यक्ष ललित शर्मा, संगठन मंत्री गिरिराज बन्ना, महामंत्री सज्जन बन्ना, करणी सेना जीरन पूर्व मंडल अध्यक्ष अज्जु बना राणाजी, करणी सेना परिवार जीरन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अपूर्व बन्ना चन्द्रावत जीरन आदि करणी सैनिक उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी तह मिडिया प्रभारी आशुतोष बन्ना, तह सह मिडिया प्रभारी महेंद्र बना द्वारा दी गई।