BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 6:38 pm
BIG NEWS : नागपंचमी के पावन पर्व पर लाव लश्कर के साथ निकले धर्मराज देवनारायण भगवान नगर भ्रमण पर, जगह जगह हुआ शोभायात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा भक्तो का सैलाब, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर    

Share On:-

नयागांव। सोमवार को नगर में नागपंचमी के पावन पर्व पर श्रीदेव नवयुवक मंडल समिति नयागांव के तत्वावधान में 10वें वर्ष में श्री खाकलदेव देवनारायण मंदिर पर से  विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद सुबह 10 बजे लाव लश्कर के साथ तोप, ईत्र व फुलों की वर्षा के बीच देवनारायण भगवान की शौभायात्रा ढोल ढमाको, ताशा पार्टी, डीजे के साथ भक्तजन झूमते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकलें। हनुमान एवं शिव परिवार कलाकार शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहे। हर वर्ष कि भांति इस वर्ष सर्वाधिक श्रद्धालुओ का हुजूम उमड़ा। वहीं डीजे की धुन पर छोटे बड़े सभी श्रद्धालु नाचते गाते हुऐ चल रहे थे। इंद्रदेव भी हल्की सावन की फुहारे बीच बीच में बरसा रहे थे। जगह जगह दुकानदारों ने जूलूस में चल रहे सभी श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार करवाया। 
शोभायात्रा में धर्मराज नागराज, शिवजी, तेजाजी भगवान बग्गी में विराजित होकर चल रहे थे। बैंड बाजो, डीजे की 6 गाडियां, 2 ऊँट, महाकाल झांकी, दिल्ली बाहुबली हनुमान झांकी, हरियाणा नागराज की रथ यात्रा सहित 51 ढोल, असली नागराज की झांकी जयपुर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रीदेव नवयुवक मंडल समिति नयागांव के सदस्यो ने क्षेत्र की माता, बहनो, भक्तजनो का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। इधर राजनेता मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, पूरनमल अहीर ने भी स्वागत किया। 
शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था अच्छी होने पर श्रीदेव नवयुवक मंडल नयागांव की ओर से पुलिस चौकी प्रभारी रामपालसिंह राठौड़ सहित सभी उच्च अधिकारीयों का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE