मनासा। तहसील के गांव देवरी खवासा स्थित चारभुजा मंदिर परिसर पर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ग्रामीण जनों के द्वारा भव्य हवन अभिषेक किया गया। जिसमें चारभुजा मंदिर प्रांगण पर व माता मंदिर प्रांगण में गांव पटेल व ग्रामीण जनों के द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आज सुबह से ही हवन किया गया।
पंडित दिलीप नागदा के द्वारा हवन में मंत्र उच्चारण किया गया एवं हवन में गांव के कई युवा वरिष्ठ जन ने आहुतियां दी गई। जैसे ही 6.04 बजे पर चंद्रयान-3 की सफलता की खबर मिली तो गांव के लोगों में उत्साह की लहर जाग उठी और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी ढोल के साथ में नाच गाना भी किया।