मंदसौर। जिलेवासी इंतजार कर रहे हैं। छुटपुट बारिश आती है और चली जाती है, लेकिन इस बारिश से आमजन की समस्या हल नहीं हो पा रही है। क्योंकि यही हाल रहा तो शायद वर्तमान की फसल तो ठीक लेकिन आने वाली फसल भी नहीं हो पाएगी और हो सकता है वर्तमान फसल भी नष्ट हो जाए। इसलिए किसान व आमजन पशु-पक्षी सभी को पानी की आवश्यकता होती है क्योंकि जल बिन सब सुन है इसलिए कई लोगों ने कहीं टोटके जतन बहुत कुछ किया उसी के अंतर्गत आज गांधी चौराहे से एक जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुणे गांधी चौराहे पहुंची है शव यात्रा में मंदसौर के बुद्धिजीवी धर्म प्रेमी और सामाजिक लोक सम्मिलित हुए जिनमें मुख्य रूप से सुनील बंसल विनय डूबेला समाजशावी रविंद्र पांडे दशपुर जागृति मंच के अध्यक्ष सतेंद्र सोम सहित कई लोग इस शव यात्रा में शामिल हुए शव यात्रा में खास बात यह देखने की मिली है कि पहले मुस्लिम समाज में पैदा होने वाले भाई जफर शेख जिन्होंने अब हिंदू धर्म ग्रहण कर चेतन्य राजपूत बन गए है वह जिंदा इंसान मुर्दा बनाकर अर्थी पर लेटे और उन्होंने इस तांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत सहयोग किया हैं और वह मुर्दा बनकर अर्थी पर लेटे और लोग कंधे पर उठाया और रघुपति राघव राजा राम धुन के साथ चलते हुए पूरे शहर में घुमाया गया वास्तव में यह अनोखी तांत्रिक प्रक्रिया है अब शायद लगता है कि इंद्रदेव प्रसन्न होकर इस अंचल में अच्छी बारिश करेंगे।