बड़वानी। शनिवार को सेंधवा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला बड़वानी अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी के द्वारा एलिम्को उज्जैन के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/ प्रत्यंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सेंधवा से कुल 238 दिव्यांगो के पंजीयन होने पर एलिम्को के द्वारा 79 दिव्यांगजनो का चिन्हांकन उपकरणों हेतु किया गया। जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा 77 दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं 19 श्रवण बाधित दिव्यांगों का ऑडियोमिटरी परीक्षण किया गया।