BREAKING NEWS
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 12:21 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, 24 घंटे में फिर एक्टिव होगा मानसूनी सिस्टम, कई जिलों में झमाझम के आसार, जानिये कैसा रहेगा मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में इस बार मानसून की बैरूखी से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यहीं स्थिति समूचे प्रदेश की है। नीमच जिले में भी पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। मानसून की बैरूखी से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। बारिश की लंबी खेंच ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यदि आगामी कुछ दिन और बरसात नहीं हुई तो फसलें पूरी तरह चौपट हो जाएगी। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 20.9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 40 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह प्रदेश में 4 व 5 सितंबर से मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव होंगे। इससे बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे पहले पूरे प्रदेश में गर्मी और उमस का असर है। शनिवार को ग्वालियर लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म रहा। शनिवार को प्रदेश के 34 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहा था। आज भी यहीं स्थिति बन रही है।

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम-
आगामी 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ उमस भी रहेगी। कल से मौसम में बदलाव आएगा। मालवा के रतलाम, मंदसौर व नीमच में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE