बड़वानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवाड़ा बुजुर्ग़ सिलावद में सेक्टर में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेखा जमरे द्वारा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर कोल्ड चेन पॉइंट का भी निरीक्षण किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम 12 सितम्बर को आयोजन के संबंध में समस्त सेक्टर की एएनएम, सीएचओ को जानकारी दी गयी । बैठक में डॉ.आरएस नरगावे, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, एएनएम आदि उपस्थित थे।