बड़वानी। नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत 02 सितंबर को डाइट बड़वानी के प्रशिक्षणार्थियों एवं नेट टीम द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरकराय में साक्षरता जागरूकता रैली, गीत व नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से ग्राम वासियों को साक्षरता के महत्व का संदेश दिया । संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नेट प्रवक्ता वंदना कुशवाह ने करते हुए अपने विचारों को रखा और कहा की पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती जब भी पढे नया पढे, जब भी सीखे नया सीखे अपने इस देश का विकास तभी संभव है जब देश का प्रत्येक व्यक्ति साक्षर हो। नेट प्रोजेक्ट लीडर विक्रम सिंह विषय पर विचार रखते हुए कहा हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि देश के विकास में अपनी भूमिका को निभाते हुए प्रत्येक गांव के व्यक्ति को साक्षर बनने के लिए जागरूक करें। शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरकराय के प्रधान पाठक प्रदीप विश्वकर्मा एवं ग्राम सचिव कमलेश पटेल ने भी नव भारत साक्षरता अभियान विषय के अंतर्गत विस्तार से अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरकराय के प्रधान पाठक समस्त शिक्षक, विद्यार्थी ग्राम पंचायत सचिव अन्य पद अधिकारी डाइट बड़वानी के छात्र अध्यापक एवं प्रवक्ता वंदना कुशवाहा एवं प्रवक्ता विक्रम सिंह शामिल रहे।