BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 7:19 pm
BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी और व्यापारियों की प्रमुख मांग, जब बनाई नीलामी से दूरी और की अनिश्चितकालीन हड़ताल तो पसर गया सन्नाटा, अन्य दुकानें भी रही बंद, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश की सबसे बड़ी औषधि और मसाला उपज मंडी नीमच में प्रदेश की अन्य कृषि उपज मंडी के साथ ही व्यापारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से नीमच कृषि उपज मंडी में आज सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। मंडी में लगने वाली अन्य दुकानें भी बंद रही। मंडी में व्यापारियों ने नीलामी में भाग नहीं लिया। व्यापारियों ने यह हड़ताल लीज नवीनीकरण व अन्य मुद्दों के समाधान को लेकर की है।

गौरतलब है कि कृषि उपज मंडी से जुड़ी व्यापारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारणी ने लीज नवीनीकरण तथा अन्य मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं होने से 4 सितंबर से प्रदेश की मंडियों में हड़ताल करने का निर्णय लिया था। इसके पहले शासन से मुद्दों के निराकरण की मांग की गई थी। इसके बावजूद समाधान नहीं होने पर सोमवार से व्यापारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। आज नीमच जिले की जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली सहित सभी मंडियों में भी हड़ताल के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

व्यापारियों का कहना है कि उनकी मांगंे पिछले दो साल से लंबित पड़ी हुई है। सरकार को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया बावजूद इसके उचित निराकरण नहीं निकाला गया है। नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के बैनर तले व्यापारियों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE