BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 12:20 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का विकास नगर और खाली पड़ी भूमि, जब अचानक दो पक्षों में हुआ ये विवाद तो मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े प्रशासनिक अधिकारी, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर      

Share On:-

नीमच। शहर में विकास नगर 14/2 के कॉलोनीवासियों और पोरवाल समाज के बीच में दुर्गा वाटिका माता मंदिर परिसर की भूमि को लेकर आज विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के चलते दोनों पक्षों की ओर से काफी संख्या में लोग दुर्गा वाटिका में इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने के आरोप भी लगाए। विवाद की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, सीएसपी फूल सिंह परस्ते, नीमच थाना प्रभारी सौरभ शर्मा मय पुलिस अमले के मौके पर पहुंच गए। 
कॉलोनी वासियों का कहना है कि यह जमीन नगरपालिका के आधिपत्य की है। यहां मंदिर बना हुआ है। अभी शासन द्वारा किसी को भी अलाट नहीं हुई है। पिछले दिनों यहां नगर पालिका द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य कर प्रीकास्ट भी लगाई जा रही थी। वहीं पोरवाल समाज का दावा है कि सन 1998 नगर पालिका द्वारा यहां रिक्त पड़ी भूमि समाज को आवंटित करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसलिए यहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए। सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि पूरे प्रकरण को देखकर मामले को समझेंगे। फिर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE