मनासा। नगर के शासकीय अस्पताल के सामने स्थित एक कालोनी में मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां मकान की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण एक 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। शासकीय अस्पताल के सामने स्थित कालोनी के एक निर्माणाधीन मकान में बिहाार के रतनपुरा का रहने वाला बबलू फर्श घिसाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर पिसला और वह दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिरने पर बबलू को गंभीर चोट आई। उसे घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया है।