चित्तौडगढ। क्षेत्रवासियो ने एक जुट होकर मांग की कि सिटी सब्जी मण्डी , पावटा चौक पर शहर की मुख्य सब्जीमंडी स्थित है , सब्जी मंडी के स्थान होने के बावजूद भी बाहर सडक पर नाजायज रूप से अतिक्रमण कर रखा है तथा नगर परिषद द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जबकि सब्जी मंडी के अन्दर समस्त सुविधाए उपलब्ध है इसके बावजूद भी अतिक्रमण किया जा रहा है तथा पार्किंग होने के बावजूद भी वाहनों को सडके बीच मे खडा किया जाता है।
मुख्य सिटी सब्जी मंडी के बाहर की सड़क पर अवैध अतिक्रमण को हटवाने बाबत ज्ञापन सौपा। साथ ही बीच मे वन बाई वन डिवाईडर का निर्माण किये जाने की मांग की।