BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 7:56 pm
BIG NEWS : अफीम नीति 2023-24 के विरोध में अफीम किसानों ने किया दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर दिया धरना, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री एवं वित्त राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जंतर मंतर नई दिल्ली पर भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के बैनर तले वर्ष 2008 से आज तक अफीम के वर्ष 1997-98 में कटें पट्टों को बहाल करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहें संघर्षी किसान और किसानों पुत्रों ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा 13 सितंबर को जारी की गई अफीम नीति 2023 -24 को अति शीघ्र संशोधन कर वर्ष 1997-98 में छपी हुई लिस्ट छापकर सभी अफीम पट्टे लूनी चिराई के अधिकार के साथ बहाल करने और सीपीएस पद्धति समाप्त करने का ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार को प्रेषित किया गया।  
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के संरक्षक मांगीलाल मेघवाल बिलोट, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह दास बैरागी, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह चौहान, समिति सचिव भैरूलाल चिकसी, देवीलाल सेन, रामचंद्र डांगी भगोर, गोवर्धन लाल धनोतिया मंदसौर, अशोक धाकड़ देलवास, कमल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी अनिल सिंह चौहान, निर्भय राम आंजना, कमलेश पटेल, गोरेलाल धाकड़ राणावत खेड़ा, भगवान डांगी, जसराज मेघवाल, बंटी सिंह चौहान, जय लाल बंजारा, गणेश लाल भील, भारत सिंह चौहान, भवानी सिंह, कालूलाल, कन्हैयालाल, भगतराम, अशोक गौतम, द्वारका लाल मीणा, हीरालाल लोधा, नंदकिशोर, कन्हैयालाल राठौर, भगत लाल राठौर, जसवंत सिंह चौहान सहित 31 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर पहले तो धरना प्रदर्शन किया फिर सभी ने एक साथ मिलकर केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।   
भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल मेघवाल बिलोट ने सरकार को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा अगले सप्ताह में अफीम नीति में संशोधन नहीं किया जाता है तो मध्यप्रदेश के मंदसौर में राजस्थान, मध्य प्रदेश के सभी अफीम खेती से जुड़े किसानों का विशाल धरना प्रदर्शन रखा जाएगा जिसके लिए मंदसौर-नीमच से किसानों का आव्हान किया गया है।
बता दें कि वर्ष 2023-24 की अफीम नीति वित्त मंत्रालय दिल्ली द्वारा 13 सितंबर बुधवार को जारी होने के बाद से ही राजस्थान मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के अफीम किसानों में भारी रोष दिखाई दे रहा है जिस पर अफीम किसानों का 31 जनों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार शाम को दिल्ली की ओर चित्तौड़गढ़ से रेल मार्ग द्वारा रवाना हुआ था। 
गुरुवार शाम दिल्ली रवाना होने से पहले अफीम किसानों ने संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संरक्षक मांगीलाल मेघवाल बिलोट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह दास बैरागी के नेतृत्व में जिला कलक्टर पीयूष समारिया के मार्फत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री एवं वित्त राज्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंप कर अफीम नीति वर्ष 2023-24 में संशोधन करने की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE