BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 8:08 pm
KHABAR : शुजालपुर नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कलेक्टर तक पहुंची शिकायत, जब दिया ये आदेश तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी यहां दस्तक तो मच गया हड़कंप, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार आज शुजालपुर नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट, नापतोल संबंधी एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच चल द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

संयुक्त जांच दल द्वारा बस स्टेण्ड, शुजालपुर मण्डी स्थित गणेश टी-स्टॉल रेस्टोरेंट, महांकाल टी-स्टॉल, श्याम टिफिन सेंटर, बीकानेर स्वीट्स, राजस्थानी स्वीट्स, दीनदयाल रसोई योजना, एमजी रोड स्थित गुरूवाणी रेस्टोरेंट, मामा की कचोरी, नेमा स्वीट्स, रेल्वे स्टेशन स्थित गोपाल जी नाश्ता, फ्रींगज स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स, मां कामेश्वरी दूध डेयरी, एसडी एम कार्यालय के सामने स्थित प्रिंस स्वीट्स आदि प्रतिष्ठानों औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा अन्नपूर्णा स्वीट् से मावा के एवं मां कामेश्वरी दूध डेयरी से दूध के सेम्पल लिए गए। नापतौल विभाग द्वारा बिकानेर स्वीट्स से चकली पेकैट पर पेकेज वस्तु अधिनियम, 2011 अंतर्गत घोषणाएं अंकित नहीं पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गणेश टी-स्टॉल रेस्टोरेंट से 02, महांकाल टी-स्टॉल से 01, श्याम टिफिन सेंटर से 01, प्रिंस स्वीट्स से 02 घरेलू गैस सिलेण्डर इस प्रकार कुल 06, 14.2 किग्रा के घरेलु गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक रूप में उपयोग करते हुए पाये जाने से जप्त कर प्रकरण निर्मित किया गया।

जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप शर्मा, निरीक्षक नापतोल पीएस बारापात्रे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपा टटवाडे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय सिंह खराडिया शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE